इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान

News Saga Desk

नई दिल्ली। बजट एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से पंजाब के आदमपुर (जालंधर) के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत 2 जुलाई से होगी।

इंडिगो ने एक बयान में बताया कि आदमपुर एयरलाइन का 92वां घरेलू और 133वां समग्र गंतव्य होगा। ये उड़ान दो जुलाई से शुरू होगी। एयरलाइन की नई उड़ान का सीधा कनेक्शन पंजाब के कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों तक होगा, जो मुंबई महानगरीय क्षेत्र के प्रमुख बंदरगाहों तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। इससे व्यापार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। एयरलाइन ने यह भी कहा कि नया मार्ग रणनीतिक रूप से व्यवसाय और अवकाश के लिए आने वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है, जिससे उन्हें सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिल सकें।

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा, “हमें मुंबई और आदमपुर (जालंधर) के बीच विशेष सीधी उड़ानों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो तेज़, किफायती और परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करती हैं। उन्‍होंने कहा कि आदमपुर मुंबई से हमारा 55वां घरेलू और 77वां गंतव्य बन गया। नया मार्ग पंजाब की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का अनुभव करने के अवसरों को भी खोलता है, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे।”


बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More