जीएसटी कलेक्शनः मई में सालाना आधार पर 16.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, इस साल मई के महीने में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 16.40 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। हालांकि मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन में अप्रैल की तुलना में गिरावट आई है। अप्रैल में देश में जीएसटी कलेक्शन अपने सर्वोच्च स्तर 2.37 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया था।

सरकार द्वारा जीएसटी पोर्टल पर जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल मई के महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,72,739 करोड़ रुपये रहा था, जो इस साल 16.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.01 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसमें घरेलू लेनदेन से लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ, जो 13.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है। इसी तरह आयात से होने वाला जीएसटी कलेक्शन भी 25.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 51,266 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मई में कुल सेंट्रल जीएसटी रेवेन्यू 35,434 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह स्टेट जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन 43,902 करोड़ रुपये हुआ। इसके अलावा इंटीग्रेटेड जीएसटी कलेक्शन 1.09 लाख करोड़ रुपये हुआ, जबकि सरचार्ज से 12,879 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का कलेक्शन हुआ।

सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में जीएसटी कलेक्शन में 17 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में जीएसटी कलेक्शन में औसतन 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना जैसे राज्यों में जीएसटी कलेक्शन में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More