मुकेश अंबानी ने आईसीटी को दान में दिए 151 करोड़ रुपये, यहीं से किया है स्नातक

News Saga Desk

नई दिल्ली। देश के दिग्‍गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने मुंबई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) को बिना शर्त 151 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। 1970 के दशक में उन्होंने यहीं से स्नातक की उपाधि हासिल की थी।

मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को आईसीटी में तीन घंटे से ज्‍यादा समय बिताया। वे प्रोफेसर एमएम शर्मा की जीवनी ‘डिवाइन साइंटिस्ट’ के प्रकाशन के लिए आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए वहां गए थे। विमोचन समारोह में उन्‍होंने कहा कि प्रोफेसर शर्मा और जेबी जोशी उनके प्राध्यापक रहे। उन्‍होंने कहा कि अन्य संस्कृतियों में गुरु केवल शिक्षक होता है लेकिन भारतीय संस्कृति में ‘गुरु ही ब्रह्मा हैं, गुरु ही विष्णु हैं, गुरु ही महेश्वर हैं’…।’

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि किस प्रकार यूडीसीटी में प्रोफेसर शर्मा द्वारा दिए गए व्याख्यान ने उन्हें प्रेरित किया तथा किस प्रकार प्रोफेसर शर्मा ने बाद में भारत के आर्थिक सुधारों के एक शांत वास्तुकार की भूमिका निभाई। उस समय इसे यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (यूडीसीटी) के नाम से जाना जाता था।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More