शेयर बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

News Saga Desk

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,960 रुपये से लेकर 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,790 रुपये से लेकर 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में भी आज मामूली कमजोरी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 200 रुपये सस्ती होकर 1,06,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 98,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 89,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 89,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 89,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 89,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More