सिर्फ 10 दिनों में कंट्रोल हो जाएगा High Blood Pressure! बस रोजाना खाना शुरू कर दें ये 10 चीजें

News Saga Desk  

नई दिल्ली। आजकल हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) एक आम समस्या बन चुकी है। सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी यह परेशानी देखने को मिलती है। गलत खानपान, स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बीपी की समस्या तेजी से पैर पसार रही है। लेकिन अच्छी बात ये है कि इसे कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट (Diet for High Blood Pressure) की मदद से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को काबू कर सकते हैं। कुछ फूड्स बीपी कंट्रोल करने में काफी मददगार होते हैं। डॉ. टेरी शिंटानी ने 10 ऐसे फूड्स (Foods to Control High Blood Pressure) के बारे में बताया है, जो 10 दिनों में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए फूड्स

बीट्स (चुकंदर)

चुकंदर में नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके प्रेशर को कम करते हैं। रोजाना एक गिलास बीट जूस पीने या सलाद में इसे काटकर खाने से कुछ ही दिनों में बीपी कंट्रोल हो सकता है।

सेलेरी

सेलेरी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं और ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। इसमें पोटेशियम भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। साथ ही, सेलेरी में डाइयूरेटिक गुण भी होते हैं, जो बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों का साग)

हरी सब्जियों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इन सब्जियों में नाइट्रेट्स भी पाए जाते हैं, जो बीपी कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है।

गाजर

गाजर में बीटा-कैरोटीन, फाइबर और पोटैशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होता है। इसलिए रोज गाजर खाने से ब्लड प्रेशर कम करने में काफी मदद मिलती है।

ब्रोकली

ब्रोकली में सल्फोराफेन कंपाउड होता है, जो ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।

खट्टे फल (संतरा, मौसंबी, नींबू)

खट्टे फल विटामिन-सी और फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं।

बेरीज (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी)

बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को फ्लेक्सिबल बनाते हैं और बीपी को कम करते हैं। इनमें मौजूद एंथोसायनिन कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। 70% या ज्यादा कोकोआ वाली चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

एरुगुला

एरुगुला में नाइट्रेट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। ये ब्लड वेसल्स को चौड़ा करके ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। इससे बीपी कंट्रोल होता है।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन कंपाउंड होता है, जो रक्त वेसल्स को फैलाकर बीपी कम करता है। लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More