आईएमए में 451 कैडेट्स ने पूरी की सैन्य यात्रा, 419 भारतीय सेना का हिस्सा बने

NEWS SAGA DESK

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में गहन प्रशिक्षण लेने वाले 451 जांबाज कैडेट आज पास आउट हो गए। पासिंग आउट परेड (पीओपी) में अंतिम पग पार करते ही 419 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 32 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली।

आईएमए के चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वॉयर में आज सुबह 156वीं पासिंग में आर्मी बैंड की धुन पर एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार हौसले के साथ 156 नियमित पाठ्यक्रम, 45 तकनीकी प्रवेश योजना और 139 तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम, विशेष कमीशन अधिकारी (एससीओ-54) के कुल 452 कैडेट कदमताल के साथ परेड के लिए पहुंचे। कंपनी सार्जेट मेजर ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। इसके बाद परेड कमांडर ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।

कैडेट्स के शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठा हर एक शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के उपरांत आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 451 जेंटलमैन कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन गए। इनमें 419 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थल सेना को मिले। नौ मित्र राष्ट्र के 32 कैडेट्स भी पास आउट हुए। इस मौके पर सेना के हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो ने पास आउट कैडेटों को प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल लसंथा रोड्रिगो खुद दिसंबर 1990 में आईएमए के 87 वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने आईएमए में अपनी पुरानी यादें भी ताजा की।

श्रीलंका सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल लासांथा रोड्रिगो ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर पास आउट हो रहे ऑफिसर कैडेट्स को बधाई दी और उत्कृष्ट परेड, अनुशासित परिधान और अद्वितीय समन्वय के लिए प्रशिक्षकों और कैडेट्स की सराहना की। यह दौरा भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच पारंपरिक, सुदृढ़ और ऐतिहासिक सैन्य संबंधों का परिचायक है व आपसी सहयोग को और सशक्त बनाएगा।

परेड को संबोधित करते हुए समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल लासांथा रोड्रिगो ने भावुक होते हुए कहा कि आईएमए के पूर्व छात्र होने के नाते इस ऐतिहासिक परेड की समीक्षा करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने याद किया कि किस प्रकार एक साधारण बाल कटवाने के साथ उनकी सैन्य यात्रा की शुरुआत इसी अकादमी से हुई थी।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More