पीयूष गोयल व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक यूके दौरे पर

-एफटीए, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा के लिए लंदन पहुंचे गोयल

News Saga Desk

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 18 से 19 जून तक यूनाइटेड किंगडम की उच्चस्तरीय आधिकारिक दौरे पर हैं। गोयल इस दौरान ब्रिटेन और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि पीयूष गोयल दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और यूके मुक्त व्यापार समझौते के कार्यान्वयन पर अपने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ बातचीत करेंगे, जिसके समापन की घोषणा 6 मई को उनकी लंदन यात्रा के दौरान की गई थी। इसके अलावा वे दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों का पता लगाने के लिए जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ बातचीत करेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री के इस दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में तेजी लाना, उभरते अवसरों का दोहन करना और दूरदर्शी, लचीले और पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक संबंध के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। इसके साथ ही पीयूष गोयल दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक प्राथमिकताओं, वित्तीय सहयोग और निवेश सुविधा पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन की राजकोष की चांसलर रेचल रीव्स से भी मिलेंगे। इसके अलावा वे रचनात्मक उद्योगों और नवाचार-संचालित क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य सचिव लिसा नंदी के साथ भी बैठक करेंगे।

गोयल से उम्मीद है कि वे शिपिंग, फिनटेक, लॉजिस्टिक्स और उन्नत विनिर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों के प्रमुख सीईओ और उद्योग हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे, जिसका उद्देश्य वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करना और सीमा पार निवेश को बढ़ावा देना है।


Read More News

झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज: रांची-कोडरमा में तेज हवा और बारिश, 4-6 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और शाम होते-होते रांची...

महाराष्ट्र के नासिक से दिल दहला देने वाली खबर: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौ’त

महाराष्ट्र के डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भयावह हादसा हुआ।...

Read More