बाहर का खाना-पीना खराब कर सकता है Liver, बचने के लिए आज से ही अपनाएं ये तरीके

News Saga Desk

नई दिल्ली। लगातार ज्यादा धूप या गर्म वातावरण में रहने से इन दिनों डिहाइड्रेशन होना बहुत आम है। गंभीर होने पर स्ट्रोक भी हो सकता है। ऐसे में दिनभर में पर्याप्त और स्वच्छ पानी पीते रहना चाहिए। बाहर के दूषित पेयजल या भोजन के सेवन से आंतों या लिवर का संक्रमण हो सकता है। खासकर, जिन्हें पहले से लिवर या आंतों में संक्रमण हो चुका है, उन्हें इस मौसम में बाहर का भोजन या कोई पेय लेने से बचना चाहिए। स्वच्छ पेयजल के प्रयोग से हमारी त्वचा और कोशिकाएं भी सेहतमंद रहती हैं।

खराब भोजन, फल या जूस सकता है संक्रमण

अस्वच्छ भोजन, लंबे समय तक कटे रखे फल को खाने से आंतों में संक्रमण हो सकता है । आजकल पेट के संक्रमण के मामले ज्यादा देखने में आते हैं। खासकर, टाइफाइड, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, वायरल हेपेटाइटिस होने का जोखिम ज्यादा रहता है। हेपेटाइटिस ए और ई का संक्रमण सबसे ज्यादा होता है। दूषित पेयजल के कारण हमारे देश में पीलिया की समस्या बहुत आम बात है। इससे कमजोरी, थकान, गफलत होने खून के पतला होने यहां तक कि लिवर के फेल होने जैसी नौबत आ सकती है।

हेपेटाइटिस से बचाव

गर्मी के बाद बारिश और ह्यूमिडिटी का मौसम आने वाला है। ये दोनों ही हमारी सेहत के लिए चुनौती पूर्ण हैं। बारिश के मौसम में वायरल हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध है, पर इसके प्रयोग को लेकर जागरूकता का काफी अभाव है।

फैटी लिवर वाले बढ़ाएं अतिरिक्त सतर्कता

जिन लोगों को लिवर से जुड़ी कोई समस्या, जैसी फैटी लिवर, क्रोनिक लिवर डिजीज आदि है, उन्हें खानपान को लेकर सतर्क होना चाहिए। क्रोनिक बीमारी वाले लोगों को अगर कोई समस्या होती है तो उसका प्रभाव गंभीर होता है। लिवर फेल होने की दशा में लिवर ट्रांसप्लांट तक की नौबत आ सकती है।

खाने-पीने को लेकर सतर्कता

  • पानी की प्रचुरता वाले मौसमी फलों को आजकल खाना लाभदायक है।
  • फल हमेशा ताजा कटा हुआ ही खाएं।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने का प्रयास करें।
  • ज्यादा मीठे, चिकनाई वाले फूड आइटम्स को खाने से बचना चाहिए।

लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय

  • भोजन में प्रचुर मात्रा में फाइबर यानी फल और सब्जियां रखें।
  • जितनी भूख हो उसका केवल 70-80 प्रतिशत ही भोजन करें।
  • भोजन में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा संतुलित रखें।
  • फैट को थोड़ा कम करके कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन वाले भोजन को बढ़ाएं।
  • फ्री – शुगर के इस्तेमाल से बचें। स्वस्थ रहने के लिए तेल और नमक का भी सेवन थोड़ा कम करने का प्रयास करना चाहिए।

योग-व्यायाम सही रखेगा लिवर

शरीर को बाहर और भीतर से सेहतमंद रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम अवश्य करना चाहिए। यह बीमारियों से बचाने और शरीर को मजबूत रखने का सबसे सहज और प्रभावी उपाय है। हमें योग- व्यायाम में एक संतुलन बना कर रखना चाहिए। स्टेमिना बढ़ाने वाले व्यायाम और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग दोनों ही जरूरी है। योग के साथ थोड़ा वजन उठाने का भी अभ्यास लाभप्रद है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More