शिवसुब्रमण्यम रमण ने पीएफआरडीए के अध्यक्ष का पदभार संभाला

News Saga Desk

नई दिल्ली। शिवसुब्रमण्यम रमण ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष के तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए की है। वित्‍त मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के 1991 बैच के अधिकारी रमन वित्तीय विनियमन, सार्वजनिक वित्त और प्रौद्योगिकी में दशकों का अनुभव रखते हैं। पीएफआरडीए में शामिल होने से पहले उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यालय में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने पहले कई नेतृत्व पदों पर कार्य किया है, जिसमें भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा लिमिटेड (एनईएसएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी और झारखंड राज्य के प्रधान महालेखाकार शामिल हैं। इसके अलावा 2006 से 2013 की अवधि के लिए उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) और फिर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण ने एक्‍स पोस्‍ट पर कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि शिवसुब्रमण्यम रमन ने आज पीएफआरडीए के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। हम उनके मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि फीएफआरडीए सभी के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के पेंशन क्षेत्र में सुधार और नवाचार को आगे बढ़ा रहा है।

वित्‍त मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक वित्त, प्रौद्योगिकी और वित्तीय विनियमन में अपने विशाल अनुभव के साथ रमन भारत की पेंशन प्रणाली को मजबूत करने और सभी नागरिकों के लिए सेवानिवृत्ति सुरक्षा को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य में पीएफआरडीए का मार्गदर्शन करेंगे।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More