जेसीआई रांची ने किया जेसी बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन


NEWS SAGA DESK

रांची। जेसीआई रांची ने रविवार 13 जुलाई को ठाकुर विश्वनाथ सहदेव इनडोर स्टेडियम, खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव में आयोजित किया जेसी बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 2। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 12 टीम व कुल 60 लोगों ने हिस्सा लिया। इस एक दिवसीय आयोजन में सिंगल्स और डबल्स के कई बैडमिंटन मुकाबले हुए जिसमें सृजन हेतंसरिया की टीम म्यूचुअल स्मैशर्स ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।

डॉ संजय जैन को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। रनरअप प्लेयर रहे पंकज साबू व रनरअप टीम रही रोशन व जया मोदी की टीम सुपर शटलर। डबल्स गेम के विजेता रहे ऋषभ जालान व विभोर चौधरी की टीम। महिला सिंगलस गेम में प्रिशा जैन विजेता रही व मधु जालान रनरअप रही।
इस कार्यक्रम का संचालन जेसी डॉ संजय जैन की अगुवाई में जेसी ऋषभ जैन, ऋषभ जालान, विभोर चौधरी व अग्निश मित्रा ने सफलता पूर्वक किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, मोहित वर्मा, आनंद धानुका, विजय पटेल, सौरभ साबू, सिद्धार्थ जयसवाल, अभिषेक जालान, तरुण अग्रवाल, अभिषेक जैन, साकेत अग्रवाल, संकेत सरावगी व अन्य उपस्थित थे।

Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More