हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, डॉक्टरों के मुताबिक नहीं होगा नसों में ब्लॉकेज का खतरा

News Saga Desk

हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक के बढ़ते मामले एक गंभीर परेशानी की ओर इशारा कर रहे हैं। अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से दिल को नुकसान पहुंच रहा है, जिसके कारण युवाओं में बीमारियों और हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो।

हार्ट के लिए ऐसे ही कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अरुण कल्याणसुंदरम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके बताया। आइए जानते हैं उन सुपरफूड्स के बारे में, जो आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियां जैसे पालक, केल, मेथी और सरसों का साग नाइट्रेट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं। नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं, जबकि फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इनमें मौजूद विटामिन-के आर्टरीज को सुरक्षित रखता है। रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

ब्लूबेरी और अनार

ब्लूबेरी और अनार एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं। इनमें मौजूद एंथोसायनिन और पॉलीफेनोल्स आर्टरीज में जमे प्लाक को कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। अनार का जूस ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

अखरोट

रोजाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और सूजन को दूर करते हैं। यह दिल की धड़कन को नियमित रखने में भी मदद करता है।

ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी

ग्रीन टी में कैटेचिन्स एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आर्टरीज को फ्लेक्सिबल बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। वहीं, ब्लैक कॉफी भी दिल के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे दिन के पहले हिस्से में ही लेना चाहिए। साथ ही, एक दिन में 2-3 कप से ज्यादा नहीं पीना चाहिए।

अलसी के बीज

अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और लिग्नन्स से भरपूर होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और आर्टरीज को साफ रखते हैं। रोजाना एक चम्मच पिसी हुई अलसी दही, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खाने से हार्ट हेल्दी रहता है।

इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। लेकिन खाने से साथ-साथ लाइफस्टाइल पर ध्यान देना भी जरूरी है। रोजाना कम से कम आधे घंटे एरोबिक एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस कम करें, 7-8 घंटे की नींद लें और तंबाकू व शराब से दूर रहें।


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More