जरूरत से ज्यादा बादाम खाने से हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान, सेहत पर पड़ सकता है गंभीर असर

News Saga Desk

नई द‍िल्‍ली। सेहतमंद रहने के लिए लोग बादाम का सेवन करना पसंद करते हैं। ये हमारे द‍िमाग को तेज बनाता है। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर बादाम शरीर को फिट रखने और कई बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। इसे खाने से हमारा द‍िमाग तो तेज होता ही है, दिल को सेहतमंद रखने के ल‍िए बादाम को एक बेहतरीन व‍िकल्‍प माना जाता है। आपको बता दें क‍ि बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ये सभी पोषक तत्‍व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते ह‍ैं। आमतौर पर रोज सुबह खाली पेट भीगा हुआ चार से पांच बादाम खाने की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ लोग इसे ब‍िना भि‍गोए हुए खाते हैं। रोजाना चार से पांच बादाम खाने से आपकी सेहत को कई फायदे म‍िलते हैं। लेक‍िन जरूरत से ज्‍यादा बादाम खाने से आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि जरूरत से ज्‍यादा बादाम खाने से आपकी सेहत पर क्‍या असर पड़ सकता हैं। तो आइए ब‍िना देर क‍िए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं –

पोषण की कमी

आपको बता दें क‍ि अगर आप जरूरत से ज्यादा बादाम खाते हैं तो इससे आपके शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में ये आयरन, कैल्शिय और जिंक को शरीर में अब्जोर्ब होने से रोक देती है।

ब‍िगड़ सकता है डाइजेशन

जैसा क‍ि हमने आपको ऊपर बताया क‍ि बादाम में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा पाई जाती है। ऐसे में ज्‍यादा बादाम खाने पर ये आपके डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम पर बुरा असर डाल सकता है। इससे आपको गैस, ब्‍लोट‍िंग, अपच और मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

एलर्जी

अगर आप ज्‍यादा मात्रा में बादाम खाते हैं तो इससे आपके गले में सूजन और दर्द की समस्‍या हो सकती है। इस कारण आपके मुंह के साथ-साथ होंठों और जीभ पर खुजली हाे सकती है। कहते हैं क‍ि कोई भी एलर्जी होने पर आपको बादाम तो क्‍या, कोई भी ड्राई फ्रूट्स खाने से बचना चाह‍िए।

क‍िडनी स्‍टोन का खतरा

बादाम में ऑक्सालेट पाया जाता है। ऐसे में अगर आप ज्‍यादा बादाम खाते हैं तो इससे ऑक्सालेट का लेवल बढ़ सकता है। ये जमा होकर क‍िडनी में स्‍टोन बना सकता है।

बढ़ सकता है वजन

आपको बता दें क‍ि बादाम में हेल्‍दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे ज्‍यादा खाने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे वजन बढ़ जाएगा।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More