त्वचा पर दिखें ये 5 संकेत, तो समझ लें खतरे में है आपका दिल

News Saga Desk

 आज के समय में लोग अपनी सेहत का ध्‍यान नहीं रख पा रहे हैं। खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के कारण द‍िल की बीमार‍ियों का खतरा भी बढ़ गया है। अक्सर हम हार्ट डिजीज यानी दिल की बीमारी को केवल सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत या थकान जैसे लक्षणों से जोड़कर देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी त्वचा भी दिल की सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकती है?

जी हां, हमारी त्वचा कई बार ऐसे संकेत देती है जो हार्ट से जुड़ी किसी समस्या की ओर इशारा हो सकते हैं। कई बार लोगों को समझ ही नहीं आता कि त्वचा में हो रहे बदलाव किसी नॉर्मल एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम या उम्र के असर की वजह से हैं या फिर इसके पीछे दिल से जुड़ी कोई गंभीर वजह छिपी है। अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो समय से इलाज संभव हो सकता है।

आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि द‍िल के बीमार होने पर हमारी स्‍क‍िन पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

स्‍क‍िन पर नजर आते हैं ये लक्षण

  • अगर आपकी त्‍वचा बार-बार नीली पड़ जा रही है तो ये द‍िल के बीमार होने का संकेत हो सकता है। इसे साइनोसिस भी कहा जाता है। द‍िल के बीमार होने पर आमतौर पर होठों, उंगलियों या पैर की उंगलियों पर नीलापन का न‍िशान नजर आने लगता है।
  • कई बार हार्ट ड‍िजीज होने पर आंखों के आसपास या पलकों पर पीले रंग के छोटे-छोटे धब्बे नजर आने लगते हैं। ये द‍िखाता है क‍ि आपके खून में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ गया है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।
  • जब आपका द‍िल सही ढंग से खून पंप नहीं कर पाता है ताे पैरों और टखनों में सूजन की समस्‍या हो सकती है। लगातार ये समस्‍या बनी रहती है तो आपको तुरंत डाॅक्टर से सलाह लेना चाह‍िए।
  • अगर आपके चेहरे पर जरूरत से ज्‍यादा पसीना आ रहा है तो इस कंडीशन में भी आपको समझ जाना चाह‍िए क‍ि आपका द‍िल बीमार होने लगा है। आपको बता दें क‍ि जब दिल कमजोर हो जाता है तो उसे काम करने के लिए जरूरत से ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे जरूरत से ज्यादा पसीना निकलता है।
  • अगर आपकी स्‍क‍िन पर छोटे-छोटे दाने निकल रहे हैं तो ये भी दिल के बीमार होने का संकेत हो सकता है। ऐसा तब होता है जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है जो आपके द‍िल के ल‍िए सही नहीं है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More