मौसम में बदलाव, 21-22 अगस्त को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी

News Saga Desk

रांची। झारखंड में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने मॉनसून को और भी अधिक प्रभावित किया है। इसके कारण राज्य के कई जिलों में मौसम का असर दिखना शुरू हो गया है। वहीं अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग के द्वारा 21 और 22 अगस्त को कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 अगस्त को धनबाद, बोकारो और गिरिडीह समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं 22 अगस्त को रांची, जमशेदपुर, और दुमका में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 19 से 22 अगस्त तक मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। जिससे आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

आज कहाँ, कैसा रहेगा मौसम

आज रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे। बोकारो और धनबाद में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पलामू, गढ़वा, लातेहार पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश होने की सम्भावना है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। 


Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More