ट्रंप-मेलोनी की सीक्रेट बातचीत लीक, बोले- ‘मेरे लिए वो नहीं… जेलेंस्की ठीक हैं’

News Saga Desk

नई दिल्ली। दुनिया में शांति स्थापित कराने वाली इमेज के पीछे भाग रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान यूरोपीय यूनियन के बड़े नेता भी मौजूद थे।

इसे एक त्रिपक्षीय बातचीत माना जा रहा है। व्हाइट हाउस में हुई इस बातचीत के दौरान का एक ऐसा वाक्या सामने आया है जो अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मीटिंग से पहले एक ऐसा वक्त आया जब ये सभी बड़े नेता भूल गए कि उनका माइक ऑन है, ऐसे में उनके बीच हुई हल्की फुल्की बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई।

‘मेरे लिए वोलोदिमीर ठीक हैं’

सोमवार को व्हाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ यूरोपीय यूनियन के और नेता भी बातचीत के लिए पहुंचे। सभी नेता एक-दूसरे से मिल रहे थे और एक-दूसरे का हाल चाल जान रहे थे। ये लोग इस बात से अनजान थे कि उनके माइक ऑन हैं। इस दौरान ट्रंप जर्मनी के चांसलर मर्ज से कहते हैं, “कैसे हैं आप? सब बढ़िया? आप बढ़िया लग रहे हैं।”

इस पर उनके बगल की कुर्सी पर बैठती हुई इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी कहती हैं, “मेरे हिसाब से ये (मर्ज) बहुत लंबे हैं।” ट्रंप जवाब देते हुए कहते हैं, “हां ज्यादा लंबे हैं।” तो मेलोनी कहती हैं, “मेरे लिए वोलोदिमीर ठीक हैं।”

‘थोड़ा टैन हो गए हैं, सब ठीक तो है?’

इस दौरान ट्रंप फांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से भी बातचीत करते देखे गए। उनको ये कहते हुए सुना गया, “अच्छे लग रहे हैं। थोड़े टैन हो गए हैं, सब ठीक तो है न? अच्छे लग रहे हो।” इस पर मैक्रों कहते हैं, “शुक्रिया, काम करने के लिए।” इसी समय ट्रंप को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वो पुतिन को फोन कर सकते हैं और एक त्रिपक्षीय बैठक बुला सकते हैं।

वो आगे कहते हैं, “पुतिन समझौता चाहते हैं। वह मेरी खातिर समझौता चाहते हैं। समझे आप। आइए बैठते हैं।” ट्रंप और मैक्रों के बीच इशारों-इशारों में भी बातचीत हुई।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More