News Saga Desk
पटना। विकासशील इंसान पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि मतदाता अधिकार यात्रा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। जिस तरह से लोग एसआईआर को लेकर सड़कों पर आक्रोश दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि अब बिहार में जनता वोट चोरों को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी में है। सहनी इस समय मतदाता अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी के साथ चल रहे हैं।
सहनी ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी कर संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाना चाहती है। लेकिन राज्य की जनता इस चोरी को हर कीमत पर रोकने के लिए सजग है। इस यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन और लोगों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि बिहार की आम जनता आम जनता का राज बनाने के लिए सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि जनता वोट चोरों को सत्ता से हटा देगी।
सहनी ने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार की सरकार है। डबल इंजन की सरकार के दावे भी किए गए, लेकिन यहां की स्थिति बदतर है। बढ़ते कर्ज संकट के कारण बेरोजगारी, गरीबी और पलायन चरम पर है, लेकिन सरकार के पास इस बारे में कोई योजना नहीं है।
No Comment! Be the first one.