बिहार दौरे पर PM मोदी, मुजफ्फरपुर को देंगे बड़ा उपहार, बोधगया में होंगे उद्घाटन

News Saga Desk  

मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच परिसर में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम बोधगया से वर्चुअल माध्यम से होगा।

अस्पताल का निर्माण तीन साल में 570 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। केंद्र प्रभारी डा. रविकांत सिंह ने बताया कि एसकेएमसीएच परिसर में 45 एकड़ भूमि पर यह अस्पताल तैयार किया गया है। इसमें दो ब्लाक बनाए गए हैं। एक में रेडियोलाजी और दूसरे में सामान्य इलाज की सुविधा रहेगी। फिलहाल 150 बेड का अस्पताल तैयार है, जिसे आगे बढ़ाकर 250 बेड किया जाएगा। शुभारंभ के बाद यहां मरीजों की भर्ती शुरू हो जाएगी। वर्तमान में शेड के नीचे चल रहे ओपीडी और वार्ड को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे 500 से 600 मरीज

भवन निर्माण का कार्य दिसंबर 2022 से शुरू होकर अगस्त 2025 में पूरा हुआ। यहां प्रतिदिन 500 से 600 मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिनमें बिहार के अलावा नेपाल के मरीज भी शामिल हैं। फिलहाल 150 मरीज रोज रेडियोथेरापी लेते हैं। अस्पताल में चार रेडियोलाजी मशीनें लगी हैं, जबकि एक नई मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद 200 मरीजों की प्रतिदिन रेडियोथेरापी संभव होगी।

डा.रविकांत ने बताया कि प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस मौके पर एसकेएमसीएच की प्राचार्य, अधीक्षक, चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More