मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पहुंचे, रामदास सोरेन के परिवार से मिलेंगे

News Saga Desk

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिवंगत रामदास सोरेन के परिजन से मिलने जमशेदपुर पहुंचे। जहां सोनारी एयरपोर्ट पर पहुँचते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल ही अपने गांव नेमरा से रांची लौटे हैं। और आज वे रामदास सोरेन के गांव जमशेदपुर के घोड़ाबांधा उनके परिजन से मुलाकात करने पहुंचे हैं। साथ ही उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी जमशेदपुर पहुंची हैं। इस दौरान वे रामदास सोरेन के परिजन से मुलाकात कर रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। और आज ही विशेष विमान के द्वारा रांची लौट आयेंगे। 

बता दें कि दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था। और उस दिन से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाजरत थे। जहां 15 अगस्त की रात उनका निधन हो गया। जिसके बाद अगली सुबह उन्हें रांची लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. और फिर उनके गांव जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में व्यस्त थे। जिस कारण रामदास सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। 


Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More