नक्सलियों ने दो वाहनों में लगाई आग, इलाके में दहशत

News Saga Desk

चतरा। चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए दो वाहनों में आग लगा दी। यह घटना लावालौंग थाना क्षेत्र में हुई है। नक्सलियों की उपस्थिति से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जनकारी के अनुसार बुधवार रात लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह विशनपुर गांव में माओवादियों का एक दस्ता सतन गंझु का घर पहुंच कर उसे खोज रहे थे। नहीं मिलने पर घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर और सवारी वाहन को आग लगा दिया है। नक्सलियों ने सतन के घर में ताला भी लगा दिया। आग लगाने के बाद भाकपा माओवादी जिंदाबाद और लाल सलाम के नारे भी लगाये। घटना से आसपास के ग्रामीण रात भर दहशत में रहे।

सूत्रों के अनुसार भाकपा माओवादी के टॉप कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते ने घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को अहले सुबह जानकारी मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल और लावालौंग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आसपास धरपकड़ के लिए अभियान चलाया।

लावालौंग कभी नक्सली संगठन टीपीसी का गढ़ माना जाता था और इस संगठन का यह ब्लॉक अभेद किला भी रहा है। ऐसे में कई टॉप कमांडर और संरक्षकों पर पुलिसिया कार्रवाई के बाद संगठन कमजोर हुआ। अब भाकपा माओवादी इस क्षेत्र में वर्चस्व और हुकूमत बनाने के लिए दशहत फैलाने की फिराक में हैं। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आगजनी की घटना हुई है ।पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।


Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More