अर्जुन मुंडा ने सूर्या हांसदा मामले में परिवार से की बैठक, आदिवासी परंपरा पर दिया मार्गदर्शन

News Saga Desk

रांची। सूर्या हांसदा मामले में भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल एवं अनीता सोरेन उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ललमटिया दौरे पर जाने के बाद टीम ने स्व सूर्या हांसदा के परिजनों एवं वहां के प्रबुद्ध जन, स्थानीय जनता से घटना के संदर्भ में जानकारी ली है। सभी ने स्पष्ट तौर पर आशंका जाहिर की कि स्व सूर्या हांसदा का एनकाउंटर फर्जी है तथा यह साजिशन हत्या है।

उन्होंने कहा कि स्व हंसदा अवैध उत्खनन तथा भ्रष्टाचार का सदैव विरोध करते थे। उनका परिवार रूढ़िवादी पारंपरिक आदिवासी व्यवस्था का अगुआ है। उनका परिवार मांझी परिवार है। स्व. सूर्या हांसदा अपने आंदोलनों के कारण खनन माफियाओं के आंखों की किरकिरी बने हुए थे। उनके रास्ते में रोड़ा बनकर खड़े थे, इसलिए उन्हें रस्ते से हटाने की साजिश रची गई।

उन्होंने अंत अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिस मुकदमे में उनका एनकाउंटर दिखाया जा रहा उसमें वे नामजद भी नहीं थे। स्व सूर्या हांसदा गरीब बच्चों के मसीहा थे।सैकड़ों बच्चों के शिक्षा की चिंता करते थे। आज वे बच्चे अनाथ महसूस कर रहे थे। भाजपा स्व सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की लड़ाई को अंतिम दम तक लड़ेगी।पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More