दिव्यांग भतीजी के साथ सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भपात के तीन दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची। रांची में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक सगा चाचा अपनी भतीजी का कई महीनों से यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी चाचा केतरा बेदिया को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, केतरा काफी दिनों से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था, जब नाबालिग गर्भवती हो गई, तब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। आरोपी ने तीन दिन पहले पीड़िता का गर्भपात कराया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई तो मामला खुल गया और आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दिव्यांग नाबालिग के चाचा ने ही उसका यौन शोषण किया है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, गर्भपात करनवाले डॉक्टर के बारे में पता लगाया जा रहा है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More