PM Awas योजना में घोटाला: किस्त लेकर घर न बनाने वाले 413 लाभार्थियों की पहचान, कार्रवाई जल्द

News Saga Desk  

भभुआ। जिले में आवासविहीन लोगों को पीएम आवास (PM Awas Yojana 2025) उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2016 से 2021-22 में पीएम आवास बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई गई थी। राशि लेने के बाद भी 413 आवासों को लाभुकों के द्वारा अब तक पूरा नहीं किया गया है।

ऐसे लाभुकों की ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा सूची मांगी गई है। ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग के दिशा-निर्देश पर राशि लेकर आवास नहीं पूरा करने वाले लाभुकों को चिह्नित कर लिया गया है। चिह्नित किए गए लाभुकों को तीन श्रेणी में रखा गया है।

ग्रामीण विकास विभाग ने आवास पूरा करने के लिए लाभुकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय किश्त की राशि भी उपलब्ध कराई गई है। बावजूद आवास को पूरा नहीं किया गया। आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों से राशि वसूली के लिए कार्रवाई की जाएगी। ए श्रेणी में 146, बी श्रेणी में 119, सी श्रेणी में 148 लाभुकों को रखा गया है। इस संबंध में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से 2021- 22 तक राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले 413 लाभुकों को चिह्नित किया गया है। विभाग को सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

श्रेणी ए में चिह्नित अपूर्ण आवासों की संख्या प्रखंडवार

प्रखंडलाभुक संख्या
अधौरा28
भभुआ4
भगवानपुर24
चैनपुर7
चांद16
दुर्गावती25
कुदरा2
मोहनियां12
नुआंव1
रामगढ3
रामपुर24

प्रखंड – बी श्रेणी में चिह्नित लाभुक

प्रखंडलाभुक संख्या
अधौरा55
भभुआ6
भगवानपुर3
चैनपुर3
चांद17
दुर्गावती1
कुदरा1
मोहनियां11
नुआंव3
रामगढ8
रामपुर11

श्रेणी सी में चिह्नित अपूर्ण आवासों की संख्या प्रखंडवार

प्रखंडलाभुक संख्या
अधौरा19
भभुआ29
भगवानपुर11
चैनपुर8
चांद6
दुर्गावती9
कुदरा25
मोहनियां5
नुआंव14
रामगढ17
रामपुर5

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More