मयंक सिंह को लेकर 23 को रांची पहुंचेगी एटीएस

News Saga Desk

रांची। कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम शनिवार को अजरबैजान से लेकर भारत पहुंचेगी। मयंक सिंह रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 से अजरबैजान गणराज्य में हिरासत में है।

शुक्रवार को एटीएस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मयंक सिंह को अजरबैजान प्रशासन बाकू में झारखंड एटीएस को सौंपेगा, तब उसे लेकर टीम दिल्ली रवाना होगी। इसके बाद टीम उसे झारखंड लेकर आयेगी। मयंक सिंह पर अलग-अलग जिलों में कुल 48 मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक मामले हजारीबाग में हैं, जहां बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा, और हजारीबाग सदर जैसे थानों में 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं। रांची, रामगढ़, पलामू और गिरिडीह में भी मयंक पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एटीएस के अनुसार, रायपुर और राजस्थान में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। भारत लाए जाने के बाद इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि अजरबैजान में गैंगस्टर मयंक सिंह को वापस लाने के लिए एटीएस एसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम भारत से अजरबैजान गई है।


Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More