ट्रंप के व्यापार सलाहकार ने कहा, ‘वे टैरिफ के महाराज हैं’—भारत की रूस से तेल खरीद पर विवादित टिप्पणी

News Saga Desk

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया। कुछ दिनों बाद इस अतिरिक्त टैरिफ के प्रभावित होने की संभावना है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को टैरिफ का महाराज करार दिया है। उन्होंने भारत पर रूसी तेल का आयात जारी रखकर मुनाफाखोरी की योजना चलाने का आरोप तक लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बस कुछ दिनों बाद से ही भारत पर पूरा 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो जाएगा।

जानिए क्या बोले ट्रंप के व्यापार सलाहकार

बता दें कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने 27 अगस्त से भारत पर लागू होने वाले 25 प्रतिशत के दंडात्मक टैरिफ के बारे में पूछे जाने पर नवारो ने व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मुझे ऐसा होता हुआ दिख रहा है।

नवारों ने कहा कि फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध से पहले भारत वस्तुतः कोई रूसी तेल नहीं खरीदता था। उन्होंने दावा कि यह उनकी (भारत) जरूरत का लगभग एक प्रतिशत था। नवारों ने कहा कि अब यह प्रतिशत बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया है, उन्हें तेल की जरूरत नहीं है। यह एक रिफाइनिंग मुनाफा-साझाकरण योजना है। यह क्रेमलिन के लिए एक लॉन्ड्रोमैट है। यही इसकी सच्चाई है।

भारत ने दिया है सीधा जवाब

बता दें कि रूस की यात्रा पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों की अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की गई आलोचना का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार अमेरिका के सभी बयान पर कड़ी नजर रखे हुए है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम एक ऐसा देश हैं जहां, वास्तव में, अमेरिकी पिछले कुछ वर्षों से कह रहे हैं कि हमें विश्व ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, जिसमें रूस से तेल खरीदना भी शामिल है।

भारत और रूस के बीच तेल व्यापार से अमेरिका है परेशान

गौरतलब है कि भारत ने साल 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू होने के बाद से रूस से तेल आयात बढ़ा दिया था। बता दें कि साल 2022 में जब सात देशों के समूह ने क्रेमलिन के ऊर्जा राजस्व को सीमित करने के उद्देश्य से मास्को के कच्चे तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल की मूल्य सीमा लगा दी थी, तब से भारत ने रूस से तेल आयात बढ़ा दिया है।

इधर, अमेरिका के ट्रंप प्रशासन का दावा है कि ये खरीद रूस के युद्ध के वित्तपोषण में मदद कर रही हैं, और भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ किसी भी देश के उत्पादों पर सबसे अधिक टैरिफ में से एक होगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More