Hartalika Teej: हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए लास्ट मिनट के 5 बेस्ट मेहंदी डिज़ाइन

News Saga Desk

आज देशभर में हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में, पूजा की थाली से लेकर कपड़ों की मैचिंग तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए, लेकिन इन सब में सबसे खास होती है मेहंदी, जिसके बिना शृंगार अधूरा-सा माना जाता है।

इस बीच, अगर आपके पास मेहंदी के लिए ज्यादा समय नहीं है, तो बिल्कुल भी परेशान न हों! हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Hartalika Teej 2025 Mehndi Designs), जिन्हें आप आखिरी मिनट में भी लगा सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। ये डिजाइन न केवल शगुन का हिस्सा बनेंगे बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे।

तीज स्पेशल डिजाइन-1

(Source: AI-Generated Image)

अगर आप तीज के लिए झटपट लगने वाली कोई डिजाइन खोज रही हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। हथेली पर बनी सिंपल पत्तियों और बूटी वाली ये ट्रेंडी डिजाइन दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है और बनाने में भी काफी आसान होती है।

तीज स्पेशल डिजाइन- 2

(Source: AI-Generated Image)

तीज के मौके पर आप सिंपल गोल टिक्के वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। यह उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, जिनके पास मेहंदी रचाने के लिए बहुत कम समय बचा है। हाथों के बीचों-बीच एक गोल टिक्की और उंगलियों पर मिनिमल डिजाइन न सिर्फ लगाने में आसान है, बल्कि देखने भी खूबसूरत लगती है।

तीज स्पेशल डिजाइन- 3

(Source: AI-Generated Image)

झटपट बनने वाली मेंहदी डिजाइन में फ्रेंच मेहंदी का नाम सबसे पहले आता है। लगाने में आसान और दिखने में सुंदर ये डिजाइन कई साल से महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। आप इसके अपनी इच्छा के मुताबिक फ्रंट या बैक किसी भी हैंड पर लगा सकती हैं।

तीज स्पेशल डिजाइन- 4

(Source: AI-Generated Image)

इन दिनों मिनिमल मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। खासकर हाथों में बीचों-बीच कोई सिंपल-सा फूल और उंगलियों पर उसी से मेल खाती डिजाइन इन दिनों हर किसी भी फेवरेट बनी हुई है। खासकर एक्ट्रेस इन दिनों इस तरह की मेहंदी काफी पसंद कर रही हैं।

तीज स्पेशल डिजाइन- 5

(Source: AI-Generated Image)

तीज के लिए अगर आप थोड़ी भरी हुई, लेकिन सिंपल और जल्दी लगने वाली डिजाइन खोज रही हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। भरे हाथों वाली यह डिजाइन भले ही दिखने में कठिन है, लेकिन इसे लगाना काफी आसान है और यह हाथों पर काफी सुंदर भी लगती है।


Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More