भाजपा का बिहार बन्द बगहा में सफल रहा

NewsSaga Desk

पश्चिम चम्पारण(बगहा) | राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर सियासत गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपनी मां नहीं, देश की हर मां का अपमान बताया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला नेताओं ने भी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गाली दिये जाने के विरूद्ध में आज भाजपा के तरफ से बिहार बन्द का अह्वान किया गया था। प्रदेश के दिशा निर्देश पर बगहा भाजपा ने बगहा शहर को बन्द कराया था।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राजद के खिलाफ नारेबाजी भी की ।बंद करनेवालों में भाजपा के जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लाला,वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्रधर मिश्र ,पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी,उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ,बगहा विधानसभा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल ,वरिष्ठ कार्यकर्ता ह्रिदया दुबे ,महामंत्री सुजीत चौरसिया, जिला मंत्री नागेंद्र साहनी ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि रंजन, नगर मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता ,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे,अमरेश श्रीवास्तव ,प्रमोद राम ,विजय साहू ,बद्री प्रसाद ,शैलेश दुबे ,आयुष पांडे ,विवेक यादव ,गोविंद कुमार, दीपू कुमार मौजूद थे

Read More News

Read More