प्रधानमंत्री मोदी की माताजी के अपमान के खिलाफ एनडीए का आक्रोश, कटिहार में प्रदर्शन

NewsSaga Desk

कटिहार | बिहार सहित पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी के खिलाफ हुंकार भर रहा है। कटिहार में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक बंदी को सफल बनाया और माँ एवं नारी सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से समर्थन दिया।

एनडीए की महिला नेत्रियों ने माँ के अपमान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार, राहुल तेजस्वी होश में आओ” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, बरारी विधायक विजय सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता बंदी में शामिल हुए।

एनडीए जिला संयोजक मनोज राय ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ प्रधानमंत्री जी की माता जी के लिए नहीं, बल्कि हर मां-बहन की गरिमा की रक्षा के लिए है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह जुलूस कांग्रेस और राजद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता जी के लिए कहे गए आपत्तिजनक शब्दों के खिलाफ जनता के आक्रोश की आवाज़ बना।

विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मां का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। आने वाली चुनाव में बिहार की माताएं बहनें बिहार की जनता मां गठबंधन को सबक सिखाएगी।

बंदी को सफल बनाने में जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, अशोक गुप्ता, शोभा जयसवाल, मंजू चंद्रवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कश्यप और उनकी पूरी टीम, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह और उनकी पूरी टीम सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read More News

Read More