युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने एनडीए के बिहार बंद को बताया फ्लॉप

NewsSaga Desk

अररिया | बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने एनडीए के बिहार बंद को पूरी तरह असफल करार दिया।उन्होंने कहा कि बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा की असली चेहरा को जान गई है।बंद को आमलोगों का कोई समर्थन नहीं मिला।बंदी के नाम पर भाजपा के गुंडों के द्वारा आमजनों को परेशान किया गया,जो निंदनीय है।राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से भाजपा को अपना जमीन खिसक जाने का डर सता रहा है।राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में जिस तरह बिहार की जनता का प्रेम मिला उससे भाजपा पूरी तरह डरी हुई है। बिहार बंद के दौरान भाजपा के कार्यकताओं ने सिर्फ बिहार के लोगों को परेशान करने का काम किया।

Read More News

Read More