हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त : रघुवर

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। दास ने आरोप लगाया कि शराब, कोयला, बालू और पत्थर खनन जैसे विभिन्न सिंडीकेट सरकारी संरक्षण में खुलेआम फल-फूल रहे हैं और भ्रष्टाचार को सरकार खुद बढ़ावा दे रही है।

दास ने कहा कि भाजपा सकारात्मक और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने और जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरने का आह्वान किया। दास ने विश्वास जताया कि घाटशिला की जनता सब देख रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की जीएसटी दरों में कटौती के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे आम जनता और व्यापारियों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी। दास के अनुसार, इससे महंगाई कम होगी, बाजार में मांग बढ़ेगी और उत्पादन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More