घाटशिला उपचुनाव: भाजपा के लिए चुनौतीपूर्ण जंग, अब तक सिर्फ एक बार मिली जीत

News Saga Desk

रांची। झारखंड में घाटशिला उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। एक ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है। घाटशिला विधानसभा सीट तत्कालीन स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली हो गई है। ऐसे में 6 महीनों के भीतर यहां उपचुनाव होने वाला है। झामुमो संभवतः रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन या उनकी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकती है। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने बेटे को दोबारा घाटशिला से लड़ाने के लिए और जीत हासिल करने के लिए जनता के बीच अपने बेटे बाबूलाल सोरेन संग घुल-मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों से वह और उनके बेटे लगातार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। चुनावी सरगर्मी के और बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में इस सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन आमने सामने भी दिखेंगे।

झामुमो छोड़ भाजपा में जाने के बाद चंपाई सोरेन कोल्हान क्षेत्र में भाजपा के सबसे बड़े आदिवासी नेता हो गए। 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद थी कि चंपाई सोरेन कोल्हान में भाजपा को अच्छी-खासी सीट दिला सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परिणाम पूरा उल्टा हो गया। भाजपा कोल्हान से केवल 2 सीट निकाल पाई एक सरायकेला और एक जमशेदपुर पूर्वी। इसके अलावा कोई सीट भाजपा के खाते में नहीं आई। अब यह घाटशिला का उपचुनाव चंपाई सोरेन के लिए एक मौका और पार्टी में अपना अस्तित्व दिखाने की परीक्षा भी है। फिलहाल झामुमो और भाजपा की ओर से चुनाव कौन लड़ेगा यह अभी फाइनल नहीं है लेकिन भाजपा की ओर से बाबूलाल सोरेन के अलावा टिकट की रेस में कोई आगे दिख नहीं रहा। वहीं झामुमो रामदास सोरेन के परिवार से संभवतः उनके बेटे या उनकी पत्नी को चुनाव लड़ा सकती है।

बात अगर झारखंड गठन के बाद के चुनावी परिणाम की की जाए तो भाजपा का गढ़ काफी कमजोर है। यहां भाजपा को केवल एक बार जीत मिली वह साल 2014 के चुनाव में। उस समय लक्ष्मण टुडू ने जीत हासिल की। लेकिन साल 2019 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया। ऐसे में पिछले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हो गए। ऐसे में घाटशिला में भाजपा का जीता हुआ एकलौता विधायक भी पार्टी में नहीं रहा। भाजपा घाटशिला में और कमजोर हो गई।

2024 चुनाव में रामदास ने बाबूलाल को दी थी मात

साल 2024 के चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में झामुमो के रामदास सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन आमने-सामने थे। इसके अलावा चुनाव में JLKM की भी भूमिका थी। रामदास सोरेन को कुल 98,356 वोट मिले थे। वहीं बाबूलाल सोरेन को 75,910 वोट मिले थे। JLKM के रामदास मुर्मू को 8,092 वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा की भारी हार हुई थी। रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को कुल 22,446 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

2019 चुनाव में भी भाजपा को मिली थी हार

साल 2019 के चुनाव में भाजपा और आजसू ने अलग होकर लड़ा था। इस सीट में इसका भारी नुकसान दोनों पार्टियों को हुआ और इसका फायदा हो गया झामुमो को। झामुमो से रामदास सोरेन, भाजपा से लखन चंद्र मार्डी और आजसू से प्रदीप बालमुचू के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। भाजपा के लिए ये नुकसान हुआ कि आजसू के वोटर उससे अलग हो गए। रामदास सोरेन को कुल 63,531 वोट मिले, लखन चंद्र मार्डी को 56,807 वोट मिले और आजसू से प्रदीप बालमुचू को कुल 31,910 वोट मिले थे। यह चुनाव रामदास सोरेन ने लखन चंद्र मार्डी को 6,724 वोट से हराया था। यह अंतर ज्यादा नहीं था। अगर भाजपा और आजसू साथ मिलकर चुनाव लड़ते तो आजसू के वोटरों का भाजपा को सपोर्ट मिलता। अगर मान लें कि प्रदीप बालमुचू को जितने वोट मिले उनमें से आधे लोगों ने उन्हें देखकर वोट दिया होगा क्योंकि वह उस क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं और घाटशिला से साल 2000 और 2005 में चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन अगर 15,000 आजसू वोट भाजपा को मिल जाते तो लखन चंद्र मार्डी का कुल वोट हो जाता 71,807। भाजपा की जीत ऐसे में वहां आसान हो जाती।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More