पेंशनर समाज को बैठक में मिथिलेश ठाकुर और रामसुंदर सिंह ने संघ की ली सदस्यता

NewsSaga Desk

अररिया | बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा इकाई की बैठक शनिवार को पेंशनर भवन में सभापति उमेश प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई,जिसमें नए सदस्य के रूप में भद्रेश्वर गांव के मिथिलेश ठाकुर और जोगबनी के सेवानिवृत शिक्षक रामसुंदर सिंह ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ के सदस्यों ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया।कार्यक्रम का संचालन विद्यानंद पासवान ने किया।

बैठक में सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने पटना से छपने वाले संघ की मासिक पत्रिका मंगाने तथा सदस्यता अभियान में और अधिक सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया। मौके पर इंद्रधनुष साहित्य परिषद की ओर से संस्थापक विनोद कुमार तिवारी ने शोभानंद साह और मांगन मिश्र मार्तंड को अंग वस्त्र,फूल माला,बुके देकर सम्मानित किया।वहीं सचिव मधुसूदन मंडल,विमल कुमार मंडल,योग नारायण दास ने सभापति उमेश प्रसाद वर्मा,जगरनाथ मंडल एवं सत्यदेव प्रसाद को अंग वस्त्र फूलमाला,कलम देकर सम्मानित किया।

आगामी नवम्बर माह में संगठन का नए सिरे से चुनाव को लेकर रोकड़ पंजी का अंकेक्षण करने के लिए विमल कुमार मंडल एवं मांगन मिश्र मार्तंड को दायित्व सौंपा गया। पेंशनर समाज के वरिष्ठ सदस्य तबला वादक मोहन लाल मेहता के निधन पर आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा, सचिव मधुसूदन मंडल, उपसचिव सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान, योगनारायण दास, प्रो दिलीप कुमार अग्रवाल, विमल कुमार मंडल झा आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Read More News

Read More