कटिहार डीआरएम ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा,पीएम के पूर्णिया कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को लेकर हो रही तैयारी का लिया जायजा

News Saga Desk

अररिया | कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नारहा मंडल रेल कार्यालय के वरीय अधिकारियों के साथ विशेष निरीक्षण यान से गुरुवार को अररिया,फारबिसगंज एवं जोगबनी स्टेशन पहुंचे।जहां उन्होंने आगामी 15 सितम्बर को पूर्णिया में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की लाइव प्रसारण को लेकर हो रहे तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को डीआरएम ने कई आवश्यक कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर मौजूद कटिहार मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नारहा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 15 सितम्बर को डिजिटल माध्यम से अररिया गलगलिया नई रेल लाइन का उद्घाटन करने के साथ ही सिलीगुड़ी अररिया नरकटियागंज के लिए चलने वाली ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।इसके अलावा फारबिसगंज में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

जोगबनी स्टेशन से दक्षिण भारत को जोडने वाली जोगबनी इरोड अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा वर्चुअल मोड में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अररिया,फारबिसगंज,जोगबनी आदि स्टेशन पर प्रधानमंत्री के पूर्णिया में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।जिसे मौजूद लोग बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देख पाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सभा के लाइव प्रसारण की तैयारी को लेकर वह उनका दौरा मुख्य रूप से था।उन्होंने आने वाले समय में रेल यात्री सुविधाओं में विस्तार की भी बात कही।

Read More News

Read More