ईश्वरीय ज्ञान से दूर होगी आध्यात्मिक दरिद्रता : डॉ. अभिषेक

News Saga Desk

रांची | रांची के हरमू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में रविवार को दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शांति बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक ने सतयुग के श्री लक्ष्मी-नारायण की चैतन्य झांकी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. शांति ने कहा कि ज्ञान-जागृति से ही तनाव मुक्त और पारदर्शी जीवन संभव है। डॉ. अभिषेक ने कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि की समस्याओं का मूल कारण आध्यात्मिक दरिद्रता है, जिसे ईश्वरीय ज्ञान से ही दूर किया जा सकता है। इफको के प्रबंधक संजय कुमार सहाय ने कहा कि ईश्वरीय ज्ञान से अत्याचार, शोषण और भ्रष्टाचार जैसी प्रवृत्तियां समाप्त होंगी।

केन्द्र संचालिका बहन ब्रह्माकुमारी निर्मला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि संस्थान की स्थापना दीपावली के दिन 1937 में हुई थी और आज इस कार्यक्रम में राजयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही उपस्थित जनों ने आत्मदीप जाग्रत रखने का संकल्प लिया।

दीपोत्सव कार्यक्रम में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ, उपमहालेखाकार सदानंद नस्कर, अधिवक्ता कौशल राजगढ़िया, योग विशेषज्ञ स्वामी मुक्तस्थ और पूजा अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More