धर्मांतरण के विरोध में ग्राम सभा का ऐलान

News Saga Desk

  • 23 नवंबर को हजारों ग्रामीण करेंगे चांद गांव की ओर कूच

रांची, संवाददाता : तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंचायत हरदाग के चांद गांव स्थित अखड़ा में रविवार को ग्राम प्रधान मनोज मुंडा की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। इस सभा में सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि झारखंड महाभिषेक चर्च द्वारा पिछले एक वर्ष से टेंट-तंबू लगाकर चंगाई (बीमारी ठीक करने) के नाम पर लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय समाज में गहरी नाराज़गी और आक्रोश फैल गया है।

ग्राम सभा ने इस स्थिति पर कठोर रुख अपनाते हुए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें स्पष्ट कहा गया कि चर्च संचालकों को शीघ्र अपना टेंट, पंडाल और कैंप हटाना होगा।
यदि ग्राम सभा के निर्णय का पालन नहीं किया गया, तो आगामी 23 नवंबर 2025 (रविवार) को दस माइल चौक मैदान में हजारों ग्रामीण पारंपरिक हरवे-हथियारों के साथ एकत्रित होकर चांद गांव की ओर कूच करेंगे और वहां लगे टेंट-तंबू को हटाने की कार्रवाई स्वयं करेंगे।

इस निर्णय के दौरान गांव के सैकड़ों लोग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के अगुवा उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितियों में अंजलि लकड़ा, गणेश तिग्गा, राम बांडो, शंकर टोप्पो, मेघा उरांव, सनी उरांव, विकास उरांव, राजू उरांव, मोती सिंह बड़ाईक, मंजू कछप, अनिता तिर्की, दयामणि तिर्की, रमिया कछप, अनिता लकड़ा, वीरेंद्र तिर्की सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

ग्राम सभा का संचालन ग्राम प्रधान मनोज मुंडा ने किया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि धार्मिक विश्वास और परंपरा के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More