दिल्ली हादसे में शहीद हुए CRPF जवान वीरेंद्र शुक्ला को पलामू में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

News Saga Desk

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में शुक्रवार को सीआरपीएफ जवान वीरेंद्र कुमार शुक्ला का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिंगरा खुर्द स्थित कोयल नदी के तट पर आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में सीआरपीएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी फायरिंग के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीरेंद्र शुक्ला जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा के पास सड़क दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दिल्ली से वायुसेवा के जरिए उनका पार्थिव शरीर रांची लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया।

गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। सैकड़ों ग्रामीणों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई  दी। मौके पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट वेंकटेश, असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी और पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीरेंद्र शुक्ला जैसे जांबाज जवान का जाना पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए वीरेंद्र अपने परिवार — पत्नी, एक बेटे और एक बेटी — को छोड़ गए। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा इलाका “वीरेंद्र अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More