मंत्री शिल्पी तिर्की बनी बिहार विधानसभा चुनाव में एआईटीसी की ऑब्जर्बर

NEWS SAGA DESK

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की तरफ से ऑब्जर्बर बनाया गया है। इसको लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी कर दी है। बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर बनाए जाने के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया है।

मंत्री ने कहा है कि यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेवारी सौंपी है। बिहार विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज का एक-एक वोट महागठबंधन के पक्ष में जाए, इसके लिए वो चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने जो विश्वास जताया है। इसपर वो खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More