बीसीसीएल कर्मचारी अंतु कुमार नोनिया की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग पर किया प्रदर्शन — प्रबंधन ने पत्नी को दी प्रोविजनल नियुक्ति

News Saga Desk

बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के एबीओसीपी कार्यालय में क्लर्क पद में कार्यरत 42 वर्षीय अंतु कुमार नोनिया की मौत रविवार को देर रात अशर्फी अस्पताल में हो गयी। वह बरोरा का रहने वाला था उनके दो पुत्री और एक पुत्र है। बताया जाता है की 26 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनका तबियत खराब हो गया था।

अंतु को सहकर्मियों द्वारा इलाज के लिए रीजनल अस्पताल डुमरा ले गया था। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद अशर्फी केंसर अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गयी। सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजन यूनियन प्रतिनिधियों के साथ एबीओसीपी कार्यालय के मुख्य गेट पर शव रखकर मृतक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा देने की मांग करने लगे। स्थिती गंभीर होते देख जीएम के हस्तक्षेप पर पीओ आरके शर्मा  के साथ यूनियन प्रतिनिधियों  की  वार्ता हुई। 

जिसमें प्रबंधन द्वारा  मृतक की पत्नी  कुसुम चौहान को  तत्काल   प्रोविजनल नियुक्ति पत्र  दिया गया। इसके अलावा अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद परिजन शव को उठाकर दाह संस्कार के लिए घर ले गया। मौके पर  कार्मिक प्रबंधक  प्रशासन पीके झा , कार्मिक प्रबंधक विकास कुमार, सहायक प्रबंधक सुश्री स्नेहा, युनियन प्रतिनिधियों में भरत महतो, उतम कुमार पांडेय, गोपाल मिश्रा, तुलसी साव, मुरारी पांडेय, अरशद हुसैन, इंदल यादव, सुरेन्द्र यादव,  गोपाल चंद्र गोप,  संतोष दास, केशव पासवान ,  दिलीप नोनिया, शंकर नोनिया आदि मौजूद थे।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More