NEWS SAGA DESK
रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवंबर माह की राशि जल्द ही पात्र महिलाओं के खातों में भेजी जा सकती है। सरकार की ओर से सभी जिलों में राशि हस्तांतरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी लाभुकों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) से पहले सभी पात्र महिलाओं के खातों में ₹2500 की 16वीं किस्त भेज दी जाए। बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही राशि हस्तांतरण की आधिकारिक तारीख की घोषणा करेगा।
गौरतलब है कि इस योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। वर्तमान में राज्य की 3,56,774 महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। हालांकि, कुछ लाभुकों के खातों में आधार mismatch और DBT linking की समस्याओं के कारण भुगतान अटका हुआ है। विभाग के अनुसार, ऐसे मामलों का निरंतर निपटारा किया जा रहा है ताकि सभी लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके।
वहीं, राज्य सरकार ने *सर्वजन पेंशन योजना* की राशि भी लाभुकों के खातों में भेज दी है। दोनों योजनाओं की किश्त जारी होने से लाभुकों में खुशी का माहौल है।
No Comment! Be the first one.