रांची में “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

NEWS SAGA DESK

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी रांची में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से इस दौड़ को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन उत्साह और एकता के रंग में डूबा रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली और कॉलेज छात्रों, युवाओं, खिलाड़ियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे माहौल में जोश और राज्य के प्रति गर्व की भावना देखने को मिली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड ने अपनी 25 वर्षों की यात्रा में विकास, संस्कृति और जनभागीदारी के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने सभी नागरिकों से राज्य की प्रगति, स्वच्छता और एकजुटता के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “रन फॉर झारखंड” का उद्देश्य यह संदेश देना है कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ समाज और सशक्त झारखंड ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की असली पहचान है। यह दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि राज्य के विकास में सामूहिक भागीदारी का प्रतीक बनी।

——–

Read More News

Read More