कोडरमा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटने से चालक की मौके पर मौत

NEWS SAGA DESK

कोडरमा जिले के रांची–पटना मुख्य मार्ग (एनएच 20) पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छड़ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सेमरियावान जिले के 32 वर्षीय राम प्रकाश (पिता – सुरेश राम) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक कोडरमा से पटना की ओर जा रहा था। बन्दरचुआं के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रक चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मोड़ों पर चेतावनी संकेत और बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Read More News

Read More