झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

NEWS SAGA DESK

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह के लिए औपचारिक आमंत्रण सौंपा गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड में प्रधान सचिव (विधि) नीरज कुमार श्रीवास्तव ने उनसे मुलाकात की और 15 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट परिसर में आयोजित होने वाले “सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन ऑफ हाईकोर्ट ऑफ झारखंड” में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More News

Read More