बाघमारा में भाजपा की जीत पर इंदिरा चौक में जोरदार जश्न, ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा इलाका

News Saga Desk

बाघमारा | बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को बाघमारा के इंदिरा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी जमकर मनाई। कार्यकर्ता सुबह से ही उत्साहित दिखे और जैसे ही परिणाम भाजपा गठबंधन के पक्ष में आए, पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।

इंदिरा चौक पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते नजर आए. इस दौरान लोगों के बीच मिठाई बांटे गए और पटाखों की तेज आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी.स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और स्थिर शासन को वोट दिया है. मौके पर मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव नतीजों ने संगठन में नई ऊर्जा भर दी है और आने वाले दिनों में वे जनसमस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार पर अधिक जोर देंगे. जश्न में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Read More News

Read More