धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधायक ने दी श्रद्धांजलि

NEWS SAGA DESK

रांची : झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया। तीनों गणमान्य नेताओं ने बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष और जनहित के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी झारखंड को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

Read More News

Read More