NEWS SAGA DESK
राज्य के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार को मैकलुस्कीगंज का तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड किया गया तापमान है। वहीं, अन्य जिलों में भी 7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा में शीतलहर चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार तक घटकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तेजी से गिरते तापमान को देखते हुए विशेषज्ञों ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है, जबकि हवा की तेज़ गति के कारण शीतलहर का प्रभाव और अधिक महसूस होगा।
No Comment! Be the first one.