बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी

News Saga Desk

कोडरमा | जिले के तिलैया थाना अंतर्गत बैजनाथ नगर में रविवार रात एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने लाखों के जेवरात सहित लाखों नगदी पर हाथ साफ किया है। हालांकि एक घर मे चोर चोरी करने में असफल रहे, लेकिन एक घर मे चोरों ने बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

जिस घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हैं वहां शराब की बोतल भी बरामद की गई है। इससे प्रतीत होता है कि चोरों ने पहले शराब का सेवन किया उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल तिलैया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित अनिल साव ने बताया कि वे लोग गांव छठियारी मे गए हुए थे और उन्हें आज पड़ोसी से सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात और नगद तीन लाख रुपये गायब थे। मामले की जानकारी पाकर तिलैया पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी है।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More