मंदबुद्धि-निराश्रितों की हुई स्वास्थ्य जांच, डॉ. नारायण ने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का दिया संदेश

News Saga Desk

रांची | सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, पुंदाग में सोमवार को मंदबुद्धि दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यूरो सर्जन डॉ. एच.पी. नारायण ने आश्रम में रह रहे सभी लोगों व सेवा कार्यकर्ताओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार मरीजों को अपनी ओर से निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराईं।

डॉ. एच.पी. नारायण ने आश्रमवासियों को स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और निरोग रहने के तरीकों को विस्तार से बताया। आश्रम की साफ–सफाई और सेवा कार्य देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ है। जिन लोगों की कोई देखरेख नहीं, उन्हें आश्रय और सम्मानजनक जीवन देना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे हर महीने एक-दो बार आश्रम आकर यहां रह रहे लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे।

आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में चल रहा यह आश्रम झारखंड का पहला ऐसा केंद्र है, जहां असहाय, बेघर और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों को नया जीवन देने का प्रयास हो रहा है। वर्तमान में आश्रम में 42 मंदबुद्धि व दिव्यांग निराश्रित लोगों की सेवा की जा रही है।

कार्यक्रम में डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल और संजय सर्राफ समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More