झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक चुने गए धनबाद के राज सिन्हा, 22 नवंबर को किया जाएगा सम्मानित

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) समारोह से पहले उत्कृष्ट विधायक के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में स्पीकर आवास पर आयोजित बैठक में धनबाद के विधायक राज सिन्हा को इस वर्ष का उत्कृष्ट विधायक चुना गया। राज सिन्हा को 22 नवंबर को विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक स्टीफन मरांडी, नवीन जायसवाल और रामचंद्र सिंह भी मौजूद थे।

Read More News

Read More