जोनकॉन 2025 में जेसीआई रांची की बड़ी उपलब्धि : मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट चुने गए प्रतीक जैन, कुल 19 अवॉर्ड पर किया कब्ज़ा

News Saga Desk

रांची | जोनकॉन 2025 का भव्य आयोजन जिम कॉर्बेट में किया गया, जिसमें मंडल 3 की विभिन्न जेसीआई इकाइयों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित समारोह में जेसीआई रांची ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सशक्त टीम वर्क के दम पर कुल 19 पुरस्कार हासिल कर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।

सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि रही मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट का सम्मान जेसीआई रांची के अध्यक्ष प्रतीक जैन को मिलना, जो उनके प्रभावी नेतृत्व, योजनाबद्ध कार्यशैली और टीम को श्रेष्ठ दिशा देने के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ।

जेसीआई रांची द्वारा जीते गए प्रथम स्थान के पुरस्कार

बेस्ट प्रेसिडेंट मंडल 3 – प्रतीक जैन, बेस्ट लोकल बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम – एक्सपो उत्सव 2025, बेस्ट ग्रोथ एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम

द्वितीय स्थान के पुरस्कार

बेस्ट लोकल ऑर्गेनाइजेशन, बेस्ट लोकल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम

विशेष सम्मान

जेसीआई रांची को वर्षभर की उत्कृष्ट गतिविधियों के लिए 14 विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।
अध्यक्ष प्रतीक जैन को मंडल 3 अध्यक्ष की ओर से अतिरिक्त विशेष सराहना भी मिली।
कार्यक्रम में जेसीआई रांची के अध्यक्ष सहित कई कार्यकारिणी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन का गौरव बढ़ाया। जेसीआई रांची की यह ऐतिहासिक सफलता पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है तथा संगठन को आने वाले वर्षों में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की प्रेरणा देती है।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More