झारखंड विधानसभा का रजत जयंती समारोह 22 नवंबर को, राज्यपाल–मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

News Saga Desk

झारखंड : झारखंड विधानसभा अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को भव्य रजत जयंती समारोह मनाने जा रही है। इस खास मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विधायकों सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

22 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आई झारखंड विधानसभा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस बार का स्थापना दिवस विशेष रहने वाला है। इसे यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। यह आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों, शहीदों के परिजनों और हाल ही में खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
शाम के दूसरे सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे और हास्य कवि दिनेश बावरा लोगों का मनोरंजन करेंगे। स्थानीय कलाकार भी मंच संभालेंगे।

समारोह के लिए सभी वर्तमान, पूर्व और बिहार काल के विधायकों को भी आमंत्रित एवं सम्मानित किया जाएगा। पूरा विधानसभा परिसर उत्सव की तरह सजाया जा रहा है।

Read More News

झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया

रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता...

Read More