झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया, नए पदाधिकारी होंगे 20 दिसंबर को शपथ ग्रहण

News Saga Desk

रांची | राजधानी रांची के एक निजी होटल के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कमेटी की नई घोषणा की गई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने बताया कि 7वें स्थापना दिवस के बाद केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है, ताकि नए, सक्रिय और समर्पित सदस्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

75 सदस्यीय केंद्रीय समिति में 4 पद रिक्त रखे गए हैं। जिलाध्यक्षों और प्रकोष्ठ संगठनों की घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी। सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 20 दिसंबर को रजरप्पा में आयोजित किया जाएगा।

Read More News

Read More